बहराइच: सरैया गांव में सरयू नदी में डूबकर दो सगे भाइयों की हुई मौत, मां को खोजने निकले थे दोनों भाई
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के दो सगे भाई अपनी मां को ढूंढते-ढूंढते सरयू नदी के किनारे पहुंच गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर तहसीलदार नानपारा अंबिका प्रसाद, कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को शव का पीएम कराया जा रहा।