मोहनलालगंज: गोसाईगंज के गंगागंज में सड़क निर्माण में धांधली, मानक को दरकिनार कर बनाई गई सड़क
विकास खंड गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत गंगागंज में सड़क निर्माण में की गई धांधली का मामला शनिवार की शाम करीब 06:30 बजे प्रकाश में आया है। गोसाईगंज के गंगागंज किसान मार्ग का गंगागंज से भानमऊ मार्ग का निर्माण कार्य हुआ है। जो की मानक को दरकिनार कर बनाई गई है। जिसकी वजह से दो दिन बाद ही गिट्टी उखड़ने लगी है।