मोहनलालगंज: मोहनलालगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी और एसडीएम ने समस्याएं सुनीं
एसडीएम कार्यालय से शनिवार की शाम करीब पाँच बजे जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मोहनलालगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी टीजी राकेश सिंह और एसडीएम बृजेश कुमार वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं है। वहीं फरियादियों की कम उपस्थिति के बावजूद अधिकारियों ने मौजूद लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना है।