मोहनलालगंज: गोसाईगंज के आशीर्वाद लॉन में हुआ समाजवादी महिला सम्मेलन, महिलाओं को उनके हक और अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी
गोसाईगंज के आशीर्वाद लॉन में समाजवादी महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विशिष्ट अतिथि सांसद आर0के0 चौधरी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सम्मेलन का आयोजन महिलाओं को उनके हक एवं अधिकारों के साथ ही संविधान के बारे में जानकारी देना है।