धरहरा: निमियाटांड़ में सड़क हादसा: काम से लौट रहे दो युवक दुर्घटना के शिकार, टाइल्स मिस्त्री गंभीर घायल
धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी स्व. मोहन तांती के 30 वर्षीय पुत्र टाइल्स मिस्त्री सोनू कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा निमियाटांड़ पंचायत सरकार भवन के समीप हुआ। सोनू कुमार अपने दोस्त राकेश कुमार के साथ काम के सिलसिले में जमालपुर के आशिकपुर गए थे। दोनों काम समाप्त कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान निमियाटांड़ पंचायत सरकार भवन के समीप