धौलपुर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट, चिकित्सा संस्थानों को बचाव एवं उपचार की तैयारियां रखने के दिए निर्देश
स्वाइन फ्लू एच1एन1 की संभावित स्थिति को देखते हुए cmho डॉ. धर्मसिंह मीणा के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डॉ. मीणा ने जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों को स्वाइन फ्लू की रोकथाम, मरीजों की समय पर पहचान एवं उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की स्क्रीनिं