कांके: दिल्ली बम धमाके के बाद रांची समेत पूरा झारखंड हाई अलर्ट पर, सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2025 रांची सहित पूरा झारखंड दिल्ली बम धमाके के बाद हाई अलर्ट पर है। सोमवार की देर रात करीब 11 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। बता दें कि झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। रांची के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गईं हैं।