कांके: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान जारी, वेबकास्टिंग से हो रही निगरानी
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2025 घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान की वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है। बता दें कि घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर वेबकास्टिंग के माध्यम से सीईओ, डीईओ एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से निगरानी की जा रही है। बता दें कि घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच मुख्य मुकाबला है।