कांके: नामकुम थाना क्षेत्र से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2025 नामकुम थाना क्षेत्र से एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया है। सोमवार शाम करीब छह बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाकर एक ट्रक को रोका गया। इस दौरान ट्रक खड़ा कर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर 49 हजार 128 शराब की बोतल बरामद की गई।