बारां: भूल भुलैया चौराहे के पास रविवार शाम को लावारिस हालत में मिले व्यक्ति की पहचान पोस्टमार्टम के बाद हुई, शव सोफे पर मिला
Baran, Baran | Jul 2, 2025 शहर के अटरू रोड भूल भुलैया चौराहे पर रविवार को लावारिस हालत में मिले एक व्यक्ति की शव की पहचान बुधवार को हो गई। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि भूल-भुलैया चौराहे पर रविवार शाम को एक व्यक्ति लावारिस हालत में मृत मिला था जिसकी पहचान राकेश कुशवाहा निवासी बड़ौदा मध्यप्रदेश के रूप में हुई।