बारां: संबलपुर ग्राम के पास पार्वती नदी में मॉक रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, जिला प्रशासन की तत्परता से 10 नागरिक सुरक्षित निकाले गए
Baran, Baran | Jul 2, 2025 जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में संबलपुर ग्राम के पास पार्वती नदी में बने टापू पर फंसे 10 से अधिक नागरिकों को लेकर बुधवार को एक मॉक रेस्क्यू ऑपरेशन आयोजित किया गया।