बारां: कोटा रोड गौतम कॉलोनी में मनचले ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू और लाठी से किया हमला
Baran, Baran | Jul 2, 2025 कोटा रोड बजाज शोरूम के सामने गौतम कॉलोनी में बुधवार को मनचले युवक ने लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर गाली गलौच करते हुए योगेश वैष्णव पर चाकू व लाठी से हमला कर दिया। योगेश वैष्णव ने बताया कि युवक काफी समय से कॉलोनी में महिला व युवतियों से छेडछाड करता था। वैष्णव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।