गोबिंदपुर राजनगर: रेनबो स्मार्ट स्कूल में रक्षाबंधन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया, दिया स्नेह और विश्वास का संदेश
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच एवं सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल, बड़ा कुनाबेड़ा, राजनगर परिसर में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह एवं विश्वास को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। समारोह के दौरान बच्चों ने मनमोहक नृ