पटियाली: विशेष अभियान दिवस पर तहसीलदार ने पटियाली के 12 बूथों का निरीक्षण किया, बीएलओ को दिए निर्देश
पटियाली। विशेष अभियान दिवस पर शनिवार को तहसीलदार शौर्य वर्धन राठौर ने पटियाली नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले। उन्होंने पात्र नए मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर पंजीकरण सुनिश्चित कराने तथा लिंगानुपात कम वाले बूथों पर महिला मतदाताओं के नाम जुड़वाने के निर्देश दिए।