इटारसी: इटारसी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 550 किलो महुआ लाहन, 40 लीटर शराब जब्त, 8 पर केस
कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को शाम करीब 5 बजे तक इटारसी शहर के नाला मोहल्ला, सूरजगंज, बालाजी मंदिर क्षेत्र, मेहरा गांव और गरीबी लाइन में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत कुल 8 मामले दर्ज किए। अलग-अलग जगहों से करीब 550 किलोग्राम महुआ लाहन और 40 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई।