🚨 कोसमी डैम में दर्दनाक हादसा: दोस्तों के साथ नहाने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोसमी डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए 16 वर्षीय कार्तिक धुर्वे की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बरामद किया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए बैतूल जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। समझाइश के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
⚠️ अपील: डैम, नदी और गहरे जलस्रोतों में सावधानी बरतें और सुरक्षा के बिना पानी में न उतरें।
#Betul #BetulNews #KhosmiDam #KhosmiDamNews #MadhyaPradesh #MPNews #BetulPolice #BreakingNews #LatestNews #MadhyaPradeshNews #AccidentNews #Drowning #NewsUpdate #BetulLive #बैतूल #बैतूल_न्यूज #कोसमी_डैम #मध्यप्रदेश_न्यूज
Huzur, Bhopal | Oct 8, 2026