सारठ: थाना परिसर में थाना दिवस पर ज़मीन संबंधी समस्याएँ सुनी गईं, CI बोले- जाँच के बाद होगी सुनवाई
सारठ थाना परिसर में गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक थाना दिवस का आयोजन करके थाना क्षेत्र के लोगों के जमीन विवाद मामले को सुना गया। CI विभाष कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन कर भूमि विवाद मामले का निपटारा होना है। बताया कि आज भी एक मामला आया व पहले के दो मामले है, कागजात मांगा गया है, स्थलीय जांच कर सुनवाई भी की जाएगी