रघुराजनगर नगरी: उचेहरा थाना क्षेत्र के गडौली गांव में मामूली विवाद पर 38 वर्षीय युवक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला
उचेहरा थाना क्षेत्र के गडौली गांव में मामूली विवाद को लेकर आदिवासी समुदाय के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान एक आरोपी ने 38 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर हालात देख रीवा किया गया रेफर.