सिंगरौली: तेलदह में बाइक और हाईवा की टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम, बाद में आवागमन शुरू हुआ
सिंगरौली जिले में बैढ़न-बरगवां मुख्य मार्ग स्थित तेलदह में शुक्रवार सुबह हाईवा बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।मौके पर मौजूद लोगों और युवक के परिजनों ने जाम लगा दिया हालांकि समझाइश के बाद लोग शांत हुए और आवागमन शुरू हो गया वहीं उचित मुहावजे को लेकर आज मृतक का पीएम नहीं हो सका वही संभवत कल उसका पीएम होगा।