मऊ में 18 गत्तों में 768 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब 10.78 लाख रुपये, अवैध पटाखों का भंडारण करने वाला युवक गिरफ्तार
मऊ। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 बड़े गत्तों में तेज आवाज वाले बम व पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों का कुल वजन करीब 768 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 78 हजार रुपये है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 29 अक्टूबर को मुसरदह मोड़ के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां 18 बड़े गत्तों में रखे तेज आवाज वाले बम और विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दीपक कुमार (22) पुत्र सुरेंद्र प्रसाद, निवासी ग्राम मुसरदह, थाना कोतवाली नगर, मऊ को गिरफ्तार कर लिया।