परिहार: परिहार विधानसभा में ‘सेवा के 25 वर्ष’ कार्यक्रम के तहत मानिकपुर मुसरनिया में लगा स्वास्थ्य शिविर
परिहार विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर मुसरनिया में ‘सेवा के 25 वर्ष’ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।