चौपारण: कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान ने गांव करमा में किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान ने अपने गांव करमा में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए सभी ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में ग्रामीणों की मौजूदगी में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।