हरदा: हरदा के अतिथि शिक्षक 8-10 फरवरी को सभी जिलों में बैठक करेंगे, परिवार संग भोपाल में करेंगे धरना
Harda, Harda | Jan 19, 2025 आज 19 दिसंबर शाम 4 बजे हरदा के पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में अतिथि शिक्षक समन्वय समिति और आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने मिलकर महासंघ बनाने का निर्णय लिया। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी पवार और समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया कि 8 से 10 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।