हरदा: शहर में महापुरुषों की मूर्तियाँ बदहाल, कांग्रेस पार्षद ने नपा पर लापरवाही का आरोप लगाया, कहा- सफाई तक नहीं होती
Harda, Harda | Jan 19, 2025 आज 19 जनवरी शाम 4 बजे कांग्रेस पार्षद अक्षय उपरीत ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित नगर पालिका को महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थलों की देखभाल करनी चाहिए और वहां नियमित सफाई व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "जिन महापुरुषों ने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योच्छावर किया, उनके प्रतिमाओं को साफ रखना हर नागरिक और प्रशासन की जिम्मेदारी है।"