हरदा: पशु गणना कार्य का निरीक्षण करने केंद्रीय पशुपालन विभाग के सांख्यिकी सलाहकार हजारिका पहुंचे
Harda, Harda | Jan 19, 2025 भारत सरकार के पशुपालन डेयरी एवं फिशरीज विभाग के पशुपालन सांख्यिकी सलाहकार जगत हजारिका द्वारा आज 19 जनवरी शाम 4:30 बजे रविवार को हरदा जिले में चल रही 21वीं पशु संगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपरवाइजर की बैठक लेकर कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की । उल्लेखनीय है संपूर्ण भारत में इन दिनों 21वीं पशु संगणना का कार्य संचालित है।