भ्रामक खबरों पर सिरसा पुलिस की चेतावनी
- ट्रैफिक कर्मचारी से दुर्व्यवहार मामले में डीएसपी ने जारी किया वीडियो संदेश
सिरस।
सिरसा में ट्रैफिक कर्मचारी के साथ जिले सिंह द्वारा दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तथ्यहीन और भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों को डीएसपी सुखवीर सिंह ने चेतावनी दी है। वीडियो जारी कर डीएसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सिरसा पुलिस ने अपील भी की है कि किसी भी खबर या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। अफवाहें फैलाने से बचें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
तथ्य साझा करें, अफवाह नहीं।
#SirsaPolice #Sirsa #TrafficPolice #FakeNews #सिरसापुलिस
Sirsa, Sirsa | Oct 17, 2026