सिरसा पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए शनिवार अलसुबह चंडीगढ़िया मोहल्ले में डॉग स्क्वॉयड की मदद से विशेष सर्च अभियान चलाया। सुबह 5 बजे से 9 बजे तक चले इस चार घंटे के अभियान के दौरान नशा तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे 23 घरों की तलाशी ली गई।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि डीएसपी राजवीर सिंह के नेतृत्व में चार टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी ने आमजन से अपील की है कि नशे की खरीद-फरोख्त की सूचना बिना किसी डर के पुलिस को दें और नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को प्रेरित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें।
#sirsasandesh #sirsanews #sirsapolice #breakingnews #haryanapolice