रिसालिया खेड़ा में स्व. विजय सहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 101 यूनिट रक्त एकत्रित
SP जसलीन कौर ने किया शिविर का उद्घाटन, रक्तदाताओं को किया सम्मानित; नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
डबवाली।
गांव रिसालिया खेड़ा के स्टेडियम में युवा क्रिकेटर स्वर्गीय विजय सहू की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मंडी डबवाली की पुलिस अधीक्षक श्रीमती जसलीन कौर IPS ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए शिविर का उद्घाटन किया तथा रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। रक्त का संग्रहण वरदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर, सिरसा की टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के बच्चों ने तिलक लगाकर SP जसलीन कौर का अभिनंदन किया। इसके बाद आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दलीप जी सहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय विजय सहू के पिता श्री दलीप जी सहू तथा उनके ससुर श्री बलराम जी सहारण का भी सम्मान किया गया। मंच का संचालन Vinod Kumar विनोद सुथार रामगढ़ ने किया।
इस दौरान SP जसलीन कौर ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री मोहन लाल साहू, श्री बलराम जी सहारण, श्री संजय सोनी (शिव ज्वेलर्स, सिरसा), श्री लीलू राम कुलरिया (इंस्पेक्टर, वन्य जीव विभाग), श्री रामस्वरूप (सेक्रेटरी एवं गौशाला प्रधान), श्री सुनील डूडी (ब्लॉक समिति), श्री अमी लाल पारीक (उपाध्यक्ष, मार्केट कमेटी), डॉ. राजेंद्र जी (जिला अध्यक्ष, जननायक जनता पार्टी), श्री सतपाल गेदर, श्री ओम प्रकाश मांडण, श्री सुभाष सीलग और श्री रवींद्र पारीक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरस्वती पब्लिक स्कूल, रिसालियाखेड़ा के संचालक श्री अमित भाटी ने स्वर्गीय विजय साहू की स्मृति में पौधे भेंट किए। इस पहल के माध्यम से दिवंगत विजय साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
उल्लेखनीय है कि युवा क्रिकेटर विजय साहू का दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में निधन हो गया था। वे एक उभरते हुए क्रिकेटर होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। विजय साहू हर सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के कारण उन्होंने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई थी। उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
Sirsa, Sirsa | Oct 17, 2026