प्रतापगढ़: मठिया गांव में विद्युतकर्मियों पर हमले के मामले में 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सड़वा चंद्रिका से अंतू उपकेंद्र को गई विद्युत लाइन बीच में कही खराब होने के चलते ब्रेक डाउन हो गई। अंतू पावर हाउस पर कार्यरत विद्युत कर्मी राजकुमार, शिवम सिंह ,संजय,अनिल कुमार लाइन चेक करते हुए मठिया गांव पहुंच गए । मठिया गांव पहुंचते ही केबल काटे जाने से नाराज कुछ ग्रामीण रात का फायदा उठाते हुए विद्युत कर्मियों पर डंडे से हमला कर दिया।