प्रतापगढ़: धौरहरा गांव के अधेड़ ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
धौरहरा गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष पुत्र मोतीलाल बेटी के दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथ रह रही एक बेटी जब दरवाजा खोला तो कमरे में पिता का शव लटकता देख रोने चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।