प्रतापगढ़: मौनी अमावस्या के दृष्टिगत सिविल लाइन्स से महाकुंभ तक चलेंगी 122 बसें, एआरएम ने दी जानकारी
मौनी अमावस्या के दृष्टिगत प्रतापगढ़ सिविल लाइन्स से महाकुंभ प्रयागराज तक 122 बसे चलेगी। एआरएम ने मंगलवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया की प्रत्येक 10 मिनट के अंतराल पर सिविल लाइन से बसों को रवाना किया जा रहा है। इसके साथ ही 50 बसों को रिजर्व में रखा गया है जरूरत पड़ने पर वह भी महाकुंभ भेजी जाएगी।