प्रतापगढ़: जिला पंचायत सभागार में सदर विधायक ने आयोजित की प्रेस वार्ता, अटल जयंती के बारे में दी जानकारी
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार दोपहर 2 बजे सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य के द्वारा एक प्रेस वार्ता आहुत की गई। जिसमें विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेको कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए।