प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए व्यापक इंतजाम
मां बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में मौनी अमावस्या के दृष्टिगत भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गए है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर नजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।