झुंझुनू: झुंझुनू के आरुणि अस्पताल में देर रात हंगामा, अस्पताल से मरीज हुआ गायब और मिला उसका शव
झुंझुनू की आरुणि अस्पताल में सोमवार देर रात 12:00 बजे के आसपास तक हंगामा चलता रहा मामला था आरुणि अस्पताल में भर्ती एक संजीव नामक मरीज को लेकर जो की 27 जनवरी की सुबह से गायब था और फिर शाम को अचानक से उसका शव अस्पताल से लगी दूसरी बिल्डिंग की छत पर मिला, जिससे मरीज के परिजनों ने हंगामा किया पुलिस भी मौके पर पहुंची मामले की जांच की जा रही है