झुंझुनू: पटवार संघ के बैनर तले झुंझुनू तहसीलदार सहित जिलेभर के पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
झुंझुनू तहसीलदार महेंद्र मुंड सहित जिले भर के तहसीलदारों को पटवार संघ के बेनर तले पटवारीयों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी है कि अगर 10 सुतरी मांगों का 4 फरवरी तक निस्तारण नहीं किया गया तो सभी जिले भर के पटवारी 5 फरवरी को जयपुर के लिए कुच करेंगे और वहां पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा