दमोह प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गोद ग्राम अथाई एवं बरपाटी में किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामों में जागरूकता रैली निकाली गई तथा ग्रामवासियों का सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सर्वेक्षण किया गया।