टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन, विभिन्न आवेदनों पर हुई सुनवाई
मंगलवार को टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है। आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।