कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के ग्राम हनुमतपुरा कसाखेरा में महिला बाल विकास की टीम द्वारा समझाइश देकर बाल विवाह रुकवाया गया। बताया गया कि परिजन अपनी 17 वर्षीय के विवाह की तैयारी में थे, टीम ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाइश दी।