सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास समीप डंपर ने मारुति कार को मारी टक्कर, लोग बाल-बाल बचे
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास चौराहे पर मंगलवार शाम एक डंपर ने मारुति कार को टक्कर मार दी। यह घटना 16 जून को शाम करीब 4 बजे हुई। इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।