कुटुंबा: जीविका दीदियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, तीन सीएलएफ में जागरूकता अभियान चलाया गया
समाज को नशामुक्त बनाने और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कुटुंबा प्रखंड में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। जीविका एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड के तीन संकुल स्तरीय संघों (सीएलएफ) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कल्पवृक्ष सीएलएफ, नारी एकता सीएलएफ और अंबे सी