नामकुम: रांची एयरपोर्ट पर टीवी कलाकार कुनिका ने आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर रखी राय
Namkum, Ranchi | Aug 16, 2026 रांची एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर करीब एक बजे टीवी जगत की कलाकार कुनिका ने आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों और अभ्यर्थियों को नौकरी की जरूरत है और नौकरी नहीं मिल रही है, उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया। साथ ही झारखंड के मौसम और खान-पान की तारीफ की।