सशक्त संयुक्त मोर्चा की ओर से गुवा रामनगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी मुकेश लाल ने की। बैठक में गुवा सेल प्रबंधन को पत्र लिखकर बहाली प्रक्रिया में हो रही कथित अनियमितताओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।