लाइंड मर्डर का खुलासा: पत्नी निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार
सतना। चित्रकूट थाना पुलिस ने सती अनुसुईया मार्ग पर मिले अज्ञात शव की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल की मदद तथा सोशल मीडिया पर फोटो और जानकारी जारी कर मृतक की पहचान संजीव उर्फ संजू निवासी प्रयागराज के रूप में की।
जांच के दौरान मृतक की पत्नी अनीता देवी ने पहले पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उसका पति हैदराबाद काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में उसके बयान झूठे साबित हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि अनीता ने अपने प्रेमी अमित सिंह और उसके साथी शेरा उर्फ राजू निषाद के साथ मिलकर अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या की साजिश रची थी।
आरोपियों ने संजीव को चित्रकूट घुमाने के बहाने सती अनुसुईया मार्ग प