परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद पर चली गोली, नागौद राजपरिवार की बहू योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार
सतना। नागौद क्षेत्र की परसमनिया गढ़ी में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना में नागौद राजपरिवार की बहू एवं परसमनिया ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। योगिता सिंह, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के छोटे भाई कांति देव सिंह के पुत्र तथा उचेहरा जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं।
पुलिस के अनुसार, योगिता सिंह अपनी मां, बेटे और भाई के साथ पारिवारिक विवाद सुलझाने परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी सुनीता सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुनीता सिंह ने कमरे में जाकर 22 बोर की लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया, जिससे गोली योगिता सिंह के पेट में जा लगी।
घायल योगिता सिंह को पहले उचेहरा, फिर सतना और बाद में रीवा के �