नागौद पुलिस का बड़ा एक्शन: ATM ठगी गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर के उल्लंघन का आरोपी भी बंदी
सतना जिले की नागौद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। ATM कार्ड बदलकर करीब 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी दीनदयाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले इसी मामले में भीष्मप्रताप सिंह परमार, शिवा सोनी, लखन प्रताप सिंह परमार और जिमी हामिद सौदागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो अपाचे मोटरसाइकिल और ₹10 हजार नकद भी जब्त किए हैं।
वहीं दूसरी कार्रवाई में जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर अपने गांव में मौजूद मिले निशांत सिंह उर्फ देव सिंह परिहार को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नागौद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धोखाधड़ी, संगठित अपराध और कानून त�