Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

क्या जगाधरी कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनेगा ? #जगाधरी

MORE NEWS

ब्लॉक यमुनानगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर क्या कहा लक्ष्मण विनायक जी ने #यमुनानगर

ब्लॉक यमुनानगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर क्या कहा लक्ष्मण विनायक जी ने #यमुनानगर

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को भारत विकास परिषद, यमुनानगर शाखा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इंडियन पब्लिक स्कूल, जगाधरी में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट श्री मुकेश गर्ग जी, सदस्य हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC), पंचकुला रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की।

आज के इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं उपाध्यक्ष (पर्यावरण) श्रीमती रजनी वत्स जी रहीं। उनके कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री ओ. पी. तनेजा जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए विशेष रूप से हमारी पवित्र नदियों यमुना और गंगा के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि आज हम इन नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति गंभीर नहीं हुए, तो आने वाले लगभग 40 वर्षों में इनका अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ सकता है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि जल का संरक्षण करें, नदियों को प्रदूषित होने से बचाएँ तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री शिव भाटिया जी, शाखा सचिव श्री सचिन कम्बोज जी, वित्त सचिव श्री प्रबोध पुरी जी, श्री भारत भूषण शर्मा जी, श्री एवं श्रीमती ओ. पी. तनेजा जी, जिला सह-समन्वयक श्रीमती नीना सोंधी जी, श्री सुदेश कम्बोज जी, श्री रमन भाटिया जी, श्री सुरेंद्र राणा जी, श्री अरनीश गोयल जी, श्रीमती सुनीता छिब्बर जी, श्रीमती मिनी ग्रोवर जी तथा श्री रजनी प्रकाश वशिष्ठ जी एवं श्रीमती रजनी वत्स जी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प लिया।

भारत विकास परिषद, यमुनानगर शाखा

शाखा अध्यक्ष:  शिव भाटिया 
शाखा सचिव: सचिन कम्बोज

आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को भारत विकास परिषद, यमुनानगर शाखा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इंडियन पब्लिक स्कूल, जगाधरी में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट श्री मुकेश गर्ग जी, सदस्य हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC), पंचकुला रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की। आज के इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं उपाध्यक्ष (पर्यावरण) श्रीमती रजनी वत्स जी रहीं। उनके कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री ओ. पी. तनेजा जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए विशेष रूप से हमारी पवित्र नदियों यमुना और गंगा के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि आज हम इन नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति गंभीर नहीं हुए, तो आने वाले लगभग 40 वर्षों में इनका अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ सकता है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि जल का संरक्षण करें, नदियों को प्रदूषित होने से बचाएँ तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री शिव भाटिया जी, शाखा सचिव श्री सचिन कम्बोज जी, वित्त सचिव श्री प्रबोध पुरी जी, श्री भारत भूषण शर्मा जी, श्री एवं श्रीमती ओ. पी. तनेजा जी, जिला सह-समन्वयक श्रीमती नीना सोंधी जी, श्री सुदेश कम्बोज जी, श्री रमन भाटिया जी, श्री सुरेंद्र राणा जी, श्री अरनीश गोयल जी, श्रीमती सुनीता छिब्बर जी, श्रीमती मिनी ग्रोवर जी तथा श्री रजनी प्रकाश वशिष्ठ जी एवं श्रीमती रजनी वत्स जी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प लिया। भारत विकास परिषद, यमुनानगर शाखा शाखा अध्यक्ष: शिव भाटिया शाखा सचिव: सचिन कम्बोज

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

यमुनानगर में हत्या#कांड से जुड़ा एक और मामला एक तरफ बेटे ने की लव मैरिज दूसरी तरफ पिता को गवानी पड़ी अपनी जा&न लड़की का परिवार पर सा#जिश को लेकर लगे गंभीर आरोप

यमुनानगर में हत्या#कांड से जुड़ा एक और मामला एक तरफ बेटे ने की लव मैरिज दूसरी तरफ पिता को गवानी पड़ी अपनी जा&न लड़की का परिवार पर सा#जिश को लेकर लगे गंभीर आरोप

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा – मेयर सुमन बहमनी

मेयर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

यमुनानगर।
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं देश की एकता और अखंडता के महान पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, सेवा और सिद्धांतों के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए जो संघर्ष किया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनका स्पष्ट विचार था कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की एकता से कभी कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा प्रदान की। शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव स्मरण करेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। देश की एकता, सुशासन और विकास के लिए उनके आदर्श आज भी मार्गदर्शक हैं। महापौर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
 
फोटो - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित पर नमन करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा – मेयर सुमन बहमनी मेयर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि यमुनानगर। महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं देश की एकता और अखंडता के महान पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, सेवा और सिद्धांतों के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए जो संघर्ष किया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनका स्पष्ट विचार था कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की एकता से कभी कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा प्रदान की। शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव स्मरण करेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। देश की एकता, सुशासन और विकास के लिए उनके आदर्श आज भी मार्गदर्शक हैं। महापौर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। फोटो - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित पर नमन करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

क्या जगाधरी कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनेगा ? #जगाधरी - Jagadhri News