आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को भारत विकास परिषद, यमुनानगर शाखा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इंडियन पब्लिक स्कूल, जगाधरी में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट श्री मुकेश गर्ग जी, सदस्य हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC), पंचकुला रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की।
आज के इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं उपाध्यक्ष (पर्यावरण) श्रीमती रजनी वत्स जी रहीं। उनके कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री ओ. पी. तनेजा जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए विशेष रूप से हमारी पवित्र नदियों यमुना और गंगा के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि आज हम इन नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति गंभीर नहीं हुए, तो आने वाले लगभग 40 वर्षों में इनका अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ सकता है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि जल का संरक्षण करें, नदियों को प्रदूषित होने से बचाएँ तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री शिव भाटिया जी, शाखा सचिव श्री सचिन कम्बोज जी, वित्त सचिव श्री प्रबोध पुरी जी, श्री भारत भूषण शर्मा जी, श्री एवं श्रीमती ओ. पी. तनेजा जी, जिला सह-समन्वयक श्रीमती नीना सोंधी जी, श्री सुदेश कम्बोज जी, श्री रमन भाटिया जी, श्री सुरेंद्र राणा जी, श्री अरनीश गोयल जी, श्रीमती सुनीता छिब्बर जी, श्रीमती मिनी ग्रोवर जी तथा श्री रजनी प्रकाश वशिष्ठ जी एवं श्रीमती रजनी वत्स जी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प लिया।
भारत विकास परिषद, यमुनानगर शाखा
शाखा अध्यक्ष: शिव भाटिया
शाखा सचिव: सचिन कम्बोज