पटना ग्रामीण: पटना: SP वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया, 24 घंटे में 30 अभियुक्त गिरफ्तार, 500 लीटर अवैध शराब बरामद
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 10 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। छापेमारी के क्रम में 500 लीटर अवैध शराब, एक कट्टा, एक राइफल और सात कारतूस भी जप्त किए गए हैं। शुक्रवार शाम 6:49 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।