पटना ग्रामीण: बहाली की मांग को लेकर जेपी गोलंबर पर TRE-4 अभ्यर्थियों का बारिश में प्रदर्शन, सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे
पटना कॉलेज से सीएम आवास का घेराव करने जा रहे भारी संख्या में TRE-4 के अभ्यर्थियों को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पटना में बारिश के बावजूद भी प्रोटेस्ट कर रहे सभी अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा और पोस्टर बैनर लेकर बैरिकेडिंग पार करने को डटे रहे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कि यह तस्वीर हम आपको दिख रहे हैं।