पटना ग्रामीण: पिपलावा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के मामले में 2 लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद: पटना SSP
पिपलावा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर अवैध हथियार रखे होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 18 सितंबर को दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक राइफल, एक देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुक्रवार शाम 4:43 बजे मामले की जानकारी पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने दी है।